BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 10 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 10 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष :
तेजी से पैसे बनाने की इच्छा आपको अविचारी निर्णय लेने की तरफ प्रेरित करेगी। अत: जिस किसी व्यापार में पड़ें, उसमें शांति से विचार कर आपसे जितना संभव हो सके उतना श्रेष्ठ करने का प्रयास करें। यदि ऐसा करेंगे तो अधिक संतुलित रूप से पूरा कर सकेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
वृषभ :
आज आपमें खरीददारी करने जाने का उत्साह जगेगा और अच्छी खरीदारी करेंगे । दिन का अधिकांश समय आप घर के बाहर एवं दुकानकारों के साथ भाव-मोल के संबंध में बिताएंगे।
मिथुन:
यदि आप अपने क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त करेंगे, तो आपके लिए कोई भी कार्य अविलंब बिना अवरोध के पूरा करना कठिन नहीं होगा । इसके कारण आप खुशी और आनंद में रहेंगे।
कर्क:
आपको अत्यधिक भावनाशील और उतावला नहीं बनना चाहिए। कठिन परिस्थितियों को टालने या उसकी तरफ उपेक्षा रखने की जगह उसे दूर करने का बुद्धिपूर्वक प्रयास करना चाहिए। आज आप व्यवसायिक जीवन को कम तथा कौटुंबिक तथा निजी जीवन को अधिक महत्त्व देंगे।
सिंह :
आज आपकी अत्यधिक भावनात्मकता मित्रों या प्रियजनों को भावनाओं में भिगोएगी । विवाहोत्सुक विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ संबंधों में बंधेंगे, ऐसी संभावना है। ऑफिस में आपका दृष्टिकोण सृजनात्मक रहेगा। इसके कारण आज का दिन हरेक दिन की अपेक्षा आपको कुछ अलग लगेगा।
कन्या :
दैनिक प्रवृत्तियों में लगे रहेंगे और उसपर अधिक ध्यान देंगे। विदेश में रहनेवाले किसी संबंधी या मित्र की ओर से लाभ होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा, क्योंकि खान-पान पर संयम न रखने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
तुला :
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संतानों की प्रगति के समाचार से आनंद अनुभव करेंगे। बिजनेस में पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। पूंजी निवेशक तथा शेयरदलालों के लिए भी लाभदायक समय है ।
वृश्चिक:
भाग्य की धूप-छांव का अनुभव करना पड़ेगा। यदि आप कोई नई योजना या कार्य शुरू करना चाहते हों, तो उस संबंध में शतप्रतिशत निश्चित हो तो ही शुरू करें, क्योंकि आज नए कार्य शुरू न करना बेहतर रहेगा।
धनु:
आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने से आज का दिन बिना किसी उपाधियों के व्यतीत होगा । आप नए कार्य शुरू करना पसंद करेंगे, परंतु एक साथ बहुत से कार्य हाथ में न लेने की सलाह है।
मकर :
आज आप हरेक वस्तु का अच्छा पक्ष ही देखें। यदि आपका व्यवहार आशावादी होगा तो आपके जीवन में से बहुत-सी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। जो लोग समाजसेवा और जलयान के साथ जुड़े होंगे उनके लिए आज का दिन सफलता का है। आज व्यवसायिक संबंध अधिक मजबूत बनाने का है।
कुंभ :
आप अपने मित्र या सहकर्मियों की प्रगति से बहुत खुश होंग। आपका साहसपूर्ण जोश बढ़ेगा और आप अधिक अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम लेने का निश्चय करेंगे। जीवन में तेजी से प्रगति करने की इच्छा होने पर भी आप इच्छित गति से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।
मीन :
आज क्रोध पर काबू रखकर मौन धारण करना अधिक अच्छा रहेगा, अन्यथा कोई खटराग और मनमुटाव होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त पैसे खर्च करते समय भी संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक मामले एवं पैसों की लेन-देन में बहुत संभलकर काम करें। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मध्यम रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मामले में मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान में ध्यान रखें।

 


Share

Leave a Reply