BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 10 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 10 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :

अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा।

वृषभ :

वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएंगे।

मिथुन:

अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा।

कर्क :

किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे।

सिंह :

विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को दुविधा में लाकर खड़ा़ कर देंगे। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा।

कन्या :

आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

तुला :

क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है।

वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है।

धनु :

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे।

मकर:

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे।

कुंभ :

आज आपको निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सूचना देते हैं। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे।

मीन:

आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा।


Share

Leave a Reply