BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 11 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 11  जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

  आज का राशिफल

मेष:

खर्च में संयम रखें, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनो के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

वृष: 

आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करोगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लग्न के साथ काम कर पाएंगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे।

मिथुन: 

आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क:

आजज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग है। संतान से मुलाकात होगी। शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह: 

आप के व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है, ऐसा गणेशजी कहते है। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा।

कन्या:

सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।

तुला: 

आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह गणेशजी देते है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें। तबीयत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढविद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे।

वृश्चिक: 

आज स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सन्मानित किये जाने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

धनु:

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा।

मकर:

आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बडों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है।

कुंभ:

आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है।

 

मीन:

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बितेगा। मित्रों के साथ छोटे पर्यटन का सफल आयोजन होगा।

 

Share

Leave a Reply