BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 11 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन..

राशिफल : दिनांक 11 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन..
Share

आज का राशिफल
मेष :

समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिंतित करेंगी। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होगे।

वृष

निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कर्क :

नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा।
सिंह :

महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा।
कन्या :

किसी नये रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
तुला :

कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
वृश्चिक :

हर बात को लेकर ज्यादा संजीदा न हों। भावना से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए प्रयत्नशील होगा।
धनु :

निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्याभाव न आने दें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मकर :

जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।
कुंभ :

आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यकुशलता व बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवहार कुशलता से मान-मर्यादा बढ़ेगी।

मीन :

किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल होंगे। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।

 


Share

Leave a Reply