BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 12 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 12 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :
पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को दुखित करेंगी। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन में रहेंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।

वृषभ :
मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।

मिथुन :
मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है।

कर्क :
किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा।

सिंह :
पूरा दिन अध्यात्मिक कायरें में ब्यतीत होगा। कुछ नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या :
नये कार्यो में संलग्नता से लाभ होगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलेंगे।

तुला :
पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।

वृश्चिक :
उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।

धनु :
महत्वपूर्ण स्थिति में अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है।

मकर :
निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।

कुंभ :
भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

मीन :
परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों का त्याग करें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


Share

Leave a Reply