BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 12 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 12  जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

आज विचारों को गतिशीलता से द्विधा का अनुभव करोगे। जिससे कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आप के लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहोगे। फिर भी नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें।

वृष:

आज आप का दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ चर्चा विवाद दरम्यान घर्षण होने की संभावना है। लेखक, कारीगर और कलाकारो को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

मिथुन: 

तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तो तथा परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग है। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें।

कर्क:

आज से ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद- विवाद या झगड़े में पडऩे से मामला खराब हो सकता है।

सिंह:

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकोगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी।

कन्या:

वर्तमान समय में नये कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नोकरियात वर्ग दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा।

तुला:

आज नौकरी की जगह में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी। व्यवसाय में परेशानी खडी होगी। संतान के प्रति चिंता खडी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है।

वृश्चिक:

गणेशजी वर्तमान समय शांतिपूर्वक बीताने को कहते हैं। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहे, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें।

धनु:

आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिये समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने  का कार्यक्रम बनेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

मकर:

आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फँसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी। देश- विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा।

कुंभ:

आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें।

 

मीन:

मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगडे नहीं इस के लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

 

Share

Leave a Reply