BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 12 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 12 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष :
आज सर्जकों और कलाकारों के लिए खूब लाभदायक और अनुकूल दिन होगा। लेखक, कवि तथा कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में नए विचारों द्वारा अच्छा योगदान देंगे। नई-नई कल्पनाओं के स्रोत अपनी सृजनशक्ति से अधिक धारदार बनाएंगे।
वृषभ:
आपकी समय सूचकता प्रशंसा का पात्र होगी। अन्य लोगों के समक्ष आपकी प्रतिक्त्रिया तत्काल प्रकट होगी। ललितकला डिजाइनिंग, ग्राफिक्स और फोटोग्राफिक्स के क्षेत्रों में कार्य करनेवाले लोगों के लिए आज का दिन अधिक लाभदायक रहेगा।
मिथुन:
आज आपके नेतृत्व का गुण प्रकट होगा। आप जिस वस्तु को दिल से चाहते हैं उसको पाने के लिए हरेक प्रकार की शक्ति का उपयोग करने की आवश्यकता है। आपकी कुशाग्र बुद्धि आपके कुछ प्रश्नों के उत्तर खोजने में सहायक साबित होगी ।
कर्क :
आज के दिन मित्रों और सगे-संबंधियों की ओर से भेंट-सौगात और खुशी के समाचार मिलनेवाला हैं। आप परिवारजनों के साथ मिलकर आनंद मना सकेंगे। कुटंबीजनों की तरफ से आपको प्रेम और स्नेह की सहानुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और सौहार्द बना रहेगा।
सिंह:
कारकिर्दगी में प्रगति के संबंध में विचार सतत आपके मन में घुमा करेगा। आप अपने विचार और अभिप्रायों में दृढ़ रहेंगे। आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों या नौकर वर्ग को बिलकुल मनमानी नहीं करने देंगे।
कन्या:
आज दिन में आप लोगों के साथ बातचीत और दूरसंचार में व्यस्त रहेंगे, वह प्रवृत्ति फोन, इमेल या निकटस्थ व्यक्ति की मुलाकात के स्वरूप में भी हो सकती है।
तुला:
किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करने की सलाह देते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है। दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें।
वृश्चिक :
मार्केटिंग के क्षेत्र के साथ जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन सफलतापूर्ण रहेगा। अपने नए साहसों के लिए लोगों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आपके कार्यों का फल मिलता हुआ प्रतीत होगा।
धनु:
आप स्वभाव से मिलनसार होने पर भी आज आपको अकेला रहना पसंद आएगा। आज आध्यात्मिक या धार्मिक अध्ययन के लिए प्रेरित करेगा। परिश्रमपूर्ण कार्य करने की जगह आप संगीत सुनने या घर पर आराम करना पसंद करेंगे।
मकर :
महत्त्वपूर्ण निर्णय या कार्य के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए नए कार्य शुरू करने के लिए थोड़ी राह देखने की सलाह है। आज आपका उत्साह भी कम होगा। इसलिए पूरे दिन कोई कार्य नहीं कर सकेंगे।
कुंभ:
आज आप विवध क्षेत्रों के लोगों के साथ मुलाकात और बातचीत करेंगे और उसमें व्यस्तता अनुभव करेंगे। कार्य की दृष्टि से आज का दिन प्रवृत्तियों से भरपूर रहेगा।
मीन:
अपनी प्रियतमा या जीवनसाथी को भावनाओं की नाट्यात्मक अभिव्यक्ति करके प्रभावित करेंगे। स्वभाव में भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी। फिर भी प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

 


Share

Leave a Reply