BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 14 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 14 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष

आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदु:ख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी।

वृष

आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन

आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क

आज आपके धन की आय और व्यय अधिक होगा। आंखों के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा।

सिंह

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा।

कन्या

आपका आज का प्रात:काल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकता है।

तुला

आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक

आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उच्च कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा।

धनु

आज क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से चेतकर चलिएगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों में निर्णय न लीजिएगा।

मकर

आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक खर्च हो जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कुंभ

आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। मित्रों, स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे।

मीन

आज आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेंट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है।

 


Share

Leave a Reply