BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 14 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 14 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
राशि स्वामी मंगल दशम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा लेकिन आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ:
राशि का स्वामी शुक्र नवम भाग्य आयु में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार के साझेदारों से तनाव बन सकता है। सायंकाल के समय उलझन के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से नवम भाव में शनिग्रही है। चंद्रमा आज कन्या राशि का होकर चतुर्थ घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक कलेश हो सकता है। दिनभर भागदौड़ धूप करने के बाद सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएं।

सिंह:
आपकी राशि का स्वामी सप्तम केंद्र भाव में कुंभ राशि पर परिभ्रमण कर रहा है। चंद्रमा आज सिंह राशि गत है, एकादश भाव में बड़े भाई को कष्ट व पारिवारिक उलझन पैदा करेगा। कोई नया काम या अनुबंध की जल्दबाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल हो कर स्थगित हो जाएगा।

कन्या:
आपकी राशि का स्वामी बुध षष्ठम शत्रु चिंता भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। चंद्रमा आज कर्क राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है।

तुला:
आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कई मास से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। सायंकाल का समय मित्रों व परिजनो में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।

वृश्चिक:
आपकी राशि पर आज चंद्रमा नवम का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है।

धनु:
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। षष्ठम घर में वृष राशि का राहु भी व्यर्थ व्यय कीर्ति का हास-परिहास कारक है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति तृतीय भाव में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रूकावट उत्पन्न कर सकते हैं।

मकर:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि अपनी राशी पर स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अत: अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध मे स्वास्थ्य नरम, चोटादि का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं।

कुंभ:
आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि मकर राशि में होने से आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के साझेदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है।

मीन:
आपकी राशि पर कुंभ का बृहस्पति की विशेष दृष्टि होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

 


Share

Leave a Reply