BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 14 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 14 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी । क्रोध और वाणी पर संयम रखे।

वृषभ :

आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा।

मिथुन:

कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे।

कर्क :

आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे।

सिंह :

आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

कन्या :

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप प्रेमपूर्ण संबंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा औरउनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी।

तुला :

नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक:

आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा।

धनु :

आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा।

मकर :

आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीददारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ :

आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन:

आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी।


Share

Leave a Reply