BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 16 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 16 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
आज क्रोध पर संयम न रखने से आपके कार्य और संबंध बिगडऩे की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।
वृष:
शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो जाएंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित-अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विघ्न उपस्थित होंगे।
मिथुन:
आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिकरुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे।
कर्क:
व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकार्यकरों का सहकार भी प्राप्त होगा। परिजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिकरुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।
सिंह:

आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। छात्र भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें।
कन्या:
आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।
तुला:
आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिकरुप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।
वृश्चिक:
परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्त करने में अवरोध आ सकते हैं।
धनु:
आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनों के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे।
मकर:
आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखिएगा।
कुंभ:
इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।
मीन:
व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा।

 


Share

Leave a Reply