BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 17 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 17 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :

कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।                

वृषभ :

परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।                  

मिथुन :

निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे।                  

कर्क :

किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन-व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।          

सिंह :

राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।       

कन्या :

काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।              

तुला :

जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।          

वृश्चिक :

महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव।         

धनु :

महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनाएंगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।                 

मकर :

पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।           

कुंभ :

शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे।     

मीन :

अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।  किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती जाएंगी। 


Share

Leave a Reply