BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 18 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 18 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यह धन लाभ आपको लॉटरी, शेयर-सट्टा या जेकपोट द्वारा भी हो सकता है। अचानक धनलाभ होने से आप बहुत खुश होंगे।
वृष:
आज का दिन आप सौंदर्य की देखभाल में व्यतीत करेंगे। सैलून में जाकर आधुनिक हेयरकट करवाने के संबंध में विचार करेंगे । ब्यूटी पार्लर आपके सौंदर्य में नवीनता प्रदान करेगा। व्यापार में अचानक लाभ होगा।
मिथुन:
आपका मूड बारंबार बदलते रहने से आपका मन अनिश्चित रहेगा। उसके कारण आप मानसिक अशांति भी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत द्वारा या आवश्यकता हो तो विशेषज्ञों की सलाह लेंगे, तो बेचैनी हल्की कर सकेंगे। आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए ।
कर्क:
आज व्यापार में आपके प्रतिस्पर्धीगण आपका नाम खराब करने की कोशिश करेंगे। परंतु आप अपनी क्षमता द्वारा उन्हें परास्त करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी से अचानक मुलाकात खुशी को बढ़ाएगी।
सिंह:
घर की साज-सजावट में कुछ परिवर्तन करके उसे नया स्वरूप देने की आपकी इच्छा होगी। आपके कलात्मक सूझ-बूझ से घर में ही वस्तुओं के उपयोग द्वारा वेस्ट में से बेस्ट बनाकर गृह सुशोभन करेंगे। इसका अर्थ यह है कि आप पैसे को व्यर्थ खर्च नहीं करते। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या:
आज आप संतानों के साथ अधिक घनिष्ठता का अनुभव करेंगे और उनकी प्रवृत्तियों में रुचि लेंगे। कुछ रचनात्मक कार्य करने के लिए आज अनुकूल दिन है। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंग। व्यापारियों को व्यापार में कल्पनातीत लाभ होने की संभावना है।
तुला:
व्यवसाय के क्षेत्र में मीटिंग या समझौते जैसी घटनाएं घटेंगी, जिनका प्रभावकारी परिणाम आएगा। इसके कारण आपका टेंशन कम होगा और मानसिक राहत अनुभव होगा। आज आप अधिक जीवंत और सक्रिय रहेंगे। व्यापारियों को धनलाभ होगा।
वृश्चिक:
व्यापारियों और मार्केटिंग के व्यवसाय में लगे हुए लोग नए व्यापारिक गठबंधन और पार्टनरशिप करेंगे। पर ये नए संबंध बहुत लाभदायक साबित नहीं होंगे। नई हिस्सेदारी पर हस्ताक्षर करने से पहले थोड़ो सोच-विचार कर लें।
धनु:
आपको सभी के साथ मिलना-जुलना पसंद होने पर भी आज आप किसी के साथ मिलने या मनोरंजन कार्यक्रम में जाने के मूड़ में नहीं होंगे । आज आप आध्यात्मिकता के रंग में रंगे होने से धार्मिक पठन करना पसंद करेंगे। आप संगीत सुनने या घर पर आराम करना पसंद करेंगे।
मकर:
आज का दिन आपके लिए शुभ है।अकल्पनीय लाभ आपको आश्चर्य में डाल देगा। कम परिश्रम से बहुत लाभ और आदर प्राप्त होने की संभावना है। अनुकूल परिस्थितियां देखकर आप आलसी और लापरवाह न बन जाएं, इसका ख्याल रखें।
कुंभ:
आज आप समग्र ऊर्जा कार्य में लगाएंगे। काम में निर्धारित ध्येय तक पहुंचने के लिए आप निष्ठा और प्रमाणिकता से कार्य करेंगे। लोग महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए आप पर आधारित रहेंगे।
मीन:
अभी आपका समय अनुकूल न होने से सहजता से होने वाले कार्य भी कठिन और गंभीर लगेंगे। बिजनेस में भाग्य न साथ देता हो तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। थोड़े समय में सबकुछ ठीक होगा। प्रेम जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी।

 


Share

Leave a Reply