राशिफल: दिनांक 18 दिसंबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज का राशिफल
मेष:
बेकार के ख्य़ालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे।
वृष:
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।
मिथुन:
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी जि़ंदगी और सेहत का सम्मान करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा।
कर्क :
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं।
सिंह :
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है।
कन्या :
आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।
तुला:
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जि़ंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इनसान को आलोकित करता है।
वृश्चिक :
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं, तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे।
धनु :
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है।
मकर :
माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।
कुंभ :
हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है।
मीन :
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराजग़ी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।







.jpeg)












