BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 2 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 2 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक जो इंटीरियर डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या फूड प्रोसेसिंग के काम से जुड़े हैं उनके लिए बेहतरीन दिन रहने वाला है। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और आपका मुनाफा भी बढ़ जाएगा। प्रबंधन क्षमता अच्छी रहेगी। भूमि भवन के मामले में भी लाभ होगा और कोई अच्छी डील भी आज आप कर सकते हैं। खर्च नियंत्रित रखने का प्रयास करें। तो फायदे में रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के कलात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लोगों को सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर प्राप्त होगा। विदेश में अपनी प्रतिभा पहुंचाने का अवसर मिलेगा। यात्रा की संभावना बनी है और उसमें सफलता प्राप्त होगी। ऑनलाइन काम करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत से आज कई काम बन जाएंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको सफलता प्राप्त होगी। अपनी डिप्लोमेटिक बातचीत से आप हर चीज को संभाल लेंगे। जल्दबाजी में कार्य करने से चोट लग सकती है और आपको परेशान होना पड़ सकता है। ध्यान पूर्वक कार्य करें। आपका आक्रमक तरीके से काम करना कमाई के लिहाज से अच्छा है, धन का निवेश होगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर काफी व्यस्तता बनी रहेगी और किसी प्रकार का तनाव भी महसूस करेंगे। व्यापारिक विस्तार की योजनाओं में आज कुछ प्रयास कर सकते हैं। टाइम को सही से मैनेज करके ही आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं और चीजों को सुधार सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।
सिंह:
आज आपका ट्रांसफर होने की बात शुरू हो सकती है और उसमें आपको लाभ होने की भी पूरी उम्मीद है। कामकाज से जुड़ी हुई यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। एक्सपॉर्ट से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा और उनके व्यापार का भी विस्तार होगा। खर्चे बड़े हुए रहेंगे और किसी भी प्रकार के दिखावे से दूर रहें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी। आपके लिए आज का दिन बेहद खास है और सफलता देने वाला हो सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों से मोटा मुनाफा प्राप्त होने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा। पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। कपड़ों से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है और आपको आभूषणों की बिक्री में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य भी साथ देगा। प्रॉडक्शन कार्यों से जुड़े जातकों के कामकाज में तरक्की होगी। कलात्मक रूप से अपने कार्य को प्रस्तुत करने में सफल रहेंगे। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। भाग्य में वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत आज उनका साथ देगी और सुख संपत्ति आपके घर आएगी। प्रतिस्पर्धा की भावना कामकाज की गुणवत्ता सुधारने में मदद करेगी और आर्थिक मामलों में भी आपके लिए सफलता का दिन है। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है, उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज किसी बड़ी डील में फायदा होने की उम्मीद है। किसी बड़े प्रॉजेक्ट पर काम करेंगे और उसमें छोटी मोटी बाधाएं आने की आशंका है। मुनाफा न देने वाले निवेश में करने से अभी बचें। आर्थिक सलाहकार की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी और आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला है। आपको सफलता प्राप्त होगी और भाग्य भी आपका साथ देगा। आप की प्लानिंग के अनुसार कार्य पूर्ण होते जाएंगे और आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। मैनेजमेंट के कार्यों से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। महालक्ष्मी की पूर्ण कृपा आप पर बनी हुई हैं और आपके परिवार में खुशियां आएंगी।
कुंभ:
आपके लिए आज का दिन अुनकूल है और आपको आगे बढऩे में सफलता प्राप्त होगी। क्रोध की भावना बहुत ज्यादा रहेगी, इसलिए बेवजह किसी से भी उलझने से बचें। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है, पुराना अटका हुआ पैसा भी मिलेगा और खर्च भी कम होंगे।
मीन:
आपके लिए आज का दिन अच्छा और आपकी कलात्मक क्षमता में विस्तार होगा। पुराने प्रोजेक्ट को नए रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं और उसमें लाभ भी प्राप्त होगा। धन संबंधित मामलों में समय कुछ खास नहीं है, खर्चे बहुत ज्यादा रहेंगे।

 


Share

Leave a Reply