BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 20 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 20 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। धार्मि‍क कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वृष राशि-
आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वाभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि-
संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। खर्च के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क राशि-
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य व‍िकार हो सकते हैं।
सिंह राशि-
नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि-
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सम्पत्ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा।
तुला राशि-
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि-
किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी कठोरता का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि-
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि-
मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। माता से धन मिल सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव बन सकता है। खर्चों की अधि‍कता रहेगी।
मीन राशि-
बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभाव में वृद्धि संभव है।
 


Share

Leave a Reply