BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 22 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 22  मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
दिन की शुरुआत में आप आनंद और उत्साह से भरपूर होंगे। आप कोई भी कार्य बहुत उत्साह से हाथ में लेंगे और उसमें सफलता पाने के लिए यथासंभव उत्तम प्रयास करेंगे। दोपहर बाद आप नये कार्य में भाग्य अजमाएंगे। आज का पूरा दिन प्रवृत्तियों से भरपूर रहेगा।
वृष:
नौकर वर्ग तथा अधीनस्त मनुष्यों पर आधिपत्य जमाने का प्रयास करेंगे। आज आप बहुत बडे् धन लाभ की आशा रख सकते हैं। दैनिक कार्यों से छुटकारा पाने के लिए आपको यात्रा पर जाने का मन होगा।
मिथुन:
जीवन की दैनिक क्रियाओं से त्रस्त होने से आपको किसी परिवर्तन की आवश्यकता महसूस होगी। यदि आपको राहत की सांस लेना हो और आराम प्राप्त करना हो तो परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। शाम का समय आप मित्रों के साथ किसी पार्टी या होटल में बिताएंगे।
कर्क:
समाज के लोगों के लिए आप अनुकरणीय बन जाएंगे। लोग आपके व्यक्तित्व में निहित गुणों का अनुकरण और अनुसरण करेंगे। इसके कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कार्य की गुणवत्ता ठोस होगी। आपकी सफलता की कामना करते हैं।
सिंह:
आज अपने मूल स्वभाव को ढंकने के लिए आपके द्वारा की गई कोशिश अन्य लोगों के ध्यान में आ जाएगी। आपको कृत्रिमता छोड़कर यथासंभव स्वाभाविक रहने का प्रयास करें। आप जो कार्य संभाल रहे हैं, उसके संबंध में अधिक गंभीर बनना पड़ेगा। आज आपके दृष्टिकोण आपकी प्रगति करेंगे।
कन्या:
आज आप खूब संभालकर खर्च करेंगे। जमीन जायदाद या शेयरों की खरीद-बिक्री में से आज आपको लाभ होगा। सेल्स मार्केटिंग और प्रसार माध्यमों के साथ जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है । अन्य लोगों को भी सुनें।
तुला:
विदेश से शुभ समाचार मिलेगा और आपको उससे लंबे समय बाद फायदा होगा। व्यापारी टेंडर भरने में उतावलापन न दिखाएं। रोग का इलाज करने की अपेक्षा रोग होने से रोकने की कोशिश करने में भलाई है।
वृश्चिक:
आज आपको अपनी सुसुप्त भावनाओं को जागृत करने का दिन है । सामान्य रूप से आप अपनी भावनाएं और संवेदनाएं अपने आप तक ही सीमित रखेंगे। परंतु आज पारिवारिक सदस्यों के समक्ष भावनाओं की अभिव्यक्ति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता का लाभ लें और आज आनंदपूर्वक समय बिताएं।
धनु:
आज आपको ऑफिस में सत्ता और अधिकार सौंपे जाने से आपका उत्तरदायित्व बढऩे की संभावना है। फिर भी कार्य के प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। इसलिए जीवन का पूर्वाद्र्ध खूब व्यस्त और कार्यरत होगा। दोपहर बाद कार्य का टेंशन कम होने से आप मानसिक विश्रांति अनुभव करेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंगों में आज सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक हो सकता है।
मकर:
प्रगति का द्वार खुलने का संकेत है। ऑफिस में सहकर्मियों तथा उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उनकी यह शुभ चेष्टा आपके जीवन में चिरस्मरणीय बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का आनंद उठा सकेंगे।
कुंभ:
आज आप अकारण किसी के साथ दुश्मनी मोल लेंगे। यह बात आपके निजी या व्यावसायिक जीवन में हो सकती है। यदि कोई अनहोनी घटना घटी तो आपका क्रोध सातवें आसमान पर पहुंचेगा। आप शैक्षणिक उद्देश्य से अथवा डिग्री प्राप्त करने के लिए संशोधनकार्य करते होंगे, तो उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी ।
मीन:
सामान्य रूप से दिन व्यतीत होगा, जिससे आप यांत्रिक रूप से दैनिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। कोई रचनात्मक कार्य करने के मूड़ में नहीं होंगे। दोपहर बाद आपका मूड थोड़ा बदल जाएगा। भागीदारी और नए समझौतों या संबंधों के संबंध में निर्णय आज बिलकुल न लेें।
 


Share

Leave a Reply