BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 22 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 22 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का जामिन न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृषभ :

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

मिथुन :

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनों से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क :

आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएं होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचार-विमर्श होगा।

सिंह :

आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या :

आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें। आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा।

तुला :

आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक :

आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे।

धनु :

आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा होंगी। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अत: क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा।

मकर :

आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होंगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोइ विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी।

कुंभ :

आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

मीन :

आप खर्च पर संयम रखें। आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतिएगा।


Share

Leave a Reply