राशिफल : दिनांक 23 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज का राशिफल
मेष:
इस समय के दौरान कुशल वक्ता या सार्वजनिक वक्ता को बहुत यश प्रतिष्ठा मिलेगी। प्रसार माध्यमों से संबंधित प्रवृत्तियां आपके लिए लाभदायी साबित हो सकती हैं। आपकी वाणीचातुर्य और वाकछटा की प्रशंसा होगी और वे आपको नाम और प्रतिष्ठा दिलाएंगे।
वृषभ:
आज आप साथ संपर्क में आने वाले लगभग हरेक व्यक्ति के साथ संघर्ष में उतरेंगे। आपके ऐसे व्यवहार से आपके लिए लोगों में चिंता और कड़वाहट की भावना पैदा होगी। मित्रों आदि के मनमुटाव का कारण भी आप बनेंगे। ऐसी परिस्थिति में अधिक बुद्धिमानी से काम लेने की सलाह है।
मिथुन:
आपके साथ संपर्क में आनेवाले व्यक्तियों के समक्ष आप अपनी इच्छाएं और भावनाएं व्यक्त कर सकेंगे। वे भी आपकी भावनाओं को समझकर उसका प्रतिसाद देंगे। इसके कारण आपको आनंद होगा। आपका पूरा दिन मौज-मस्ती और खुशी में व्यतीत होगा।
कर्क :
आज आपमें तेजी से कायऱ् करने का उत्साह रहेगा। विविधता जीवन को रंगीन और रोचक बनाते हैं। इसको देखते हुए आप एक व्यवसाय बदलकर दूसरा व्यवसाय पसंद करेंगे। उच्च अधिकारी और कर्मचारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह:
पुराने संबंधों को ताजा करने और नए संबंधों को विकसित करने का दिन है। घर में मित्रों, सगे-संबंधियों का आना-जाना अधिक रहेगा। परिणामस्वरूप घर में आनंद का माहौल रहेगा। आप मेहमानों को भव्य पार्टी देने के मूड में होंगे।
कन्या:
आपके प्रिय व्यक्ति के साथ के बिगड़े हुए संबंध सुधारने का आप हृदयपूर्वक प्रयास करेंगे । आपकी आय की अपेक्षा व्यय बढ़ जाने से आपको पर्याप्त धन प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। फिजूल खर्च टालने की सलाह है।
तुला:
आज आप अधिक शक्तिशाली और बुद्धिमान होंगे। अपना व्यापार-धंधा करने वाले व्यापारियों के लिए व्यापार के संबंध में नई योजनाएं शुरू करने के लिए शुभ दिन है । आज दिन भर काम का दबाव अधिक रहने से आप परिवार के लिए कम समय दे पाएंगे।
वृश्चिक:
यदि किसी के साथ आपके संबंध खराब होंगे, तो उसे सुधारने के लिए आज अनुकूल दिन है। प्रेमीजन अपने प्रिय व्यक्ति के साथ घनिष्ठता अनुभव करेंगे। आज का दिन हर तरह से संतुलित रहेगा।
धनु :
मित्रों और परिवारजनों के साथ पार्टी मौजमस्ती और मनोरंजन करने का दिन है । अपने मित्रों के साथ लान्ॅंग ड्राइव पर जाना पसंद आएगा। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ बातचीत या मुलाकात होने की संभावना है।
मकर:
आपका रसिक मन प्रिय व्यक्ति के पीछे पागल बनेगा और आप उसके समक्ष प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखने का प्रयास करेंगे। आज का दिन बहुत रोमांटिक होने से आप जीवनसाथी के साथ मधुर और प्रेमभरा संबंध बिताएंगे।
कुंभ:
ऑफिस में आप अपने कार्य के बारे में विशेष चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपको अपनी प्रतिभावों को प्रदर्शित करने का है। सामान्यरूप से आपको नेतृत्व करना पसंद नहीं आता, परंतु आज आप किसी का नेतृत्व करेंगे, फिर चाहे वह छोटी-सी बातचीत या चर्चा ही क्यों न हो। आप अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे।
मीन:
अपने प्रतिस्पर्धियों को पराजित करके आप विजय प्राप्त करेंगे। उससे आपके अंदर जोश और उत्साह बढ़ेगा। संक्षेप में कहें तो दैनिक प्रवृत्तियों से छुटकारा पाकर आनंद मनाने का दिन है।







.jpeg)












