BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 24 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 24 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :

मन की एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा।

वृषभ :

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़ों-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएंगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे।

मिथुन:

व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारीयों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बडे-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ होगा।

कर्क :

दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी।

सिंह :

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार विचार पर संयम बरतने की। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ होगा। संतानो के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पडेगा।

कन्या :

कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा।

तुला :

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखिएगा। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक :

आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करिएगा।

धनु :

माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखिएगा। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा।

मकर :

जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यवसायीजनों को व्यवसाय संबंधी चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर मुहर लगाइएगा।

कुंभ :

अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा परभी संयम रखना होगा। जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाई देगी।

मीन :

आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा।

 

Share

Leave a Reply