BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 25 अगस्त, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 25 अगस्त, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
आज विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा।
वृष:
आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में भी आपको यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी। पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा।
मिथुन:
आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी उपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा।
कर्क:
आज के दिन मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखिएगा। धन की तंगी रहेगी। आनंद-प्रोमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे।
सिंह:
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतिएगा।
कन्या:
आज कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढ़ता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा।


तुला:
अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंग़े। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। आकस्मिक खर्च के योग हैं। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक:
आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।
धनु:
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग होगा। घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएंगे।
मकर:
आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
कुंभ:
आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अनुकूलता रहेगी।
मीन:
धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आप का मन लगा रहेगा।

 


Share

Leave a Reply