BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 25 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 25 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर अन्यों के विचारों को अपनाएं। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन भी मिलने की संभावना कम है।

वृष:

आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा।

मिथुन:

आपकी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका ध्यान रखें। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। पवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है, उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

सिंह:

आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या:

आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानो के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।

तुला:

किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा़ न करें। क्रोध न करिएगा। वाणी और वर्तन पर संयम बरतना आप ही के हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। फिर भी आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंग।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु:

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा।

मकर:

आज के दिन शारीरिक रूप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ:

स्वभाव में रहा हठीलापन छोड़ें। अधिक भावुक्ता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यो में आज संभलकर चलने जैसा है।

मीन:

आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रो के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी।


Share

Leave a Reply