BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 26 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 26 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
आज आप छोटी-छोटी बातों में भी क्रोध पर बैठेंगे और आपके इस स्वभाव के कारण किनारे आई हुई नौका डूब जाने की भी संभावना है। आपका कायऱ् पूरा नहीं हो सकेगा। लोगों के साथ का संबंध भी खराब होगा, परंतु दोपहर बाद आप अकडऩभरी परिस्थिति से बाहर आने के लिए मनपसंद पुस्तक पढ़ेंगे अथवा मित्रों के साथ बाहर जाएंगे।
वृषभ:
आज ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों तथा घर में बुजुर्गों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। आप निजी संबंधों में प्रगाढ़ आत्मीयता रखेंगे। शाम के समय आप घरेलू समस्याओं को हल करने में बिताएंगे और सभी समस्याओं का हल संतोषप्रद होगा ।
मिथुन:
ऐसा संभव है कि आपका संवेदनशील स्वभाव समस्याएं पैदा करे। अत: अत्यधिक भावनात्मकता पर काबू रखना आवश्यक है । आज आपका कुटुंब केंद्र स्थान में रहेगा और आप कुटुंबियों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणामदायक रहेगा।
कर्क :
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिफऱ् ज़रूरी चीज़ें ही खऱीदें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज रुमानियत का मौसम जऱा खऱाब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा।
सिंह:
आज आप अन्य किसी भी चीज की अपेक्षा कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और योग्य दिशा में आपका ध्यान केंद्रित होगा। संशोधन और उससे संबंधित प्रवृ्त्तियों के साथ संबद्ध लोगों के लिए उनका उस विषय का गहरा ज्ञान अत्यंत उपयोगी साबित होगा। सुनियोजित और निर्धारित दिशा में उठाए गए कदम आपका कार्य खूब आसान बनाएंगे ।
कन्या :
आज प्रवृत्तियों से रहित विश्रांतिपूर्ण दिन होगा। आप अत्यधिक उत्साही और महत्त्वाकांक्षी होंगे । मित्रों के साथ के मिलन- मुलाकात आनंद देंगे । आपका सुसुप्त मन आज अधिक सक्रिय होगा। अंत:स्फूर्ति का अनुभव करेंगे, तो आपको जरूर सफलता मिलेगी । कला मनोरंजन या प्रसार माध्यमों के क्षेत्र में लगे हुए व्यक्तियों को लाभ होगा। पत्रकारों, प्रेस रिपोर्टरों तथा लेखकों के लिए अनुकूल दिन है।
तुला :
आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ एकांत में अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। सामान्य बातचीत के बाद आपकी उसके साथ निकटता बढ़ेगी। आज आप बहुत से लोगों के आकर्षण का केंद्र और माननीय बनेंगे। आपकी चतुराई और काबिलीयत से लोग प्रभावित होंगे।
वृश्चिक :
आज आपके निकटस्थ स्वजन ही आपको नुकसान पहुंचाएंगे। निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल होने पर भी ऑफिस में सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज आपके मिजाज में चढ़ाव-उताव आया करेगा।
धनु:
कि़स्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक्त आ गया है कि आप अपना वजऩ क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। केवल एक दिन को नजऱ में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें।
मकर:
आज आप आत्मविश्वास से छलकते होंगे। परिणामस्वरूप हरेक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको मदद मिलेगी। आप परिश्रम करने में पीछे नहीं रहेंगे और विजय प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ प्रयास करेंगे और दिन के अंत में विजय और सफलता का आनंद उठाएंगे।
कुंभ:
आपके व्यक्तिगत जीवन में कलह उत्पन्न होने की संभावना होने से आपको जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद टालने की सलाह है। दोपहर बाद मनोरंजन हेतु बाहर भोजन करने या सिनेमा देखने जाएंगे, अर्थात आपकी शाम आनंद में व्यतीत होगी।
मीन :
आज आप दैनिक जीवन से ऊबे होने से यात्रा पर जाने का आयोजन करेंगे। भूतकाल में किए गए परिश्रम के कारण लगी हुई थकान से आराम पाने के लिए यह यात्रा आवश्यक भी है। प्रियतमा या प्रेमी के साथ आप अपना समय बहुत अच्छी तरह व्यतीत करेंगे।

 


Share

Leave a Reply