राशिफल : दिनांक 29 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज का राशिफल
मेष राशि:
आज आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिलेगा। छात्र आज कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे । ऑफिस का काम आज आप समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे । शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे । साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी । आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।
वृष राशि:
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे । आज नए व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे । जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा । आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वैलरी उपहार में देंगे । महिलाए आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी । आज आपके आसपास चहल-पहल रहेगी, लेकिन इन गतिविधियों पर आपको नजर रखने की जरूरत है । ऑफिस में आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे । परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे । श्च
मिथुन राशि:
आज आप किसी नये काम की शुरुआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे । किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी । सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है । आज आप शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जायेंगे । मित्रों के साथ आज आपके रिश्ते औए मजबूत बनेंगे, शाम को सब साथ मिलकर पार्टी करेंगे । दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेंगी।
कर्क राशि:
आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए । आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए । आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए । नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज सुलझ जायेंगी । आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे । कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है ।
सिंह राशि:
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा । थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी । लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है । आज आपको किसी ट्रस्ट में सहायता करने का मौका मिलेगा, इससे समाज में आपका सम्मान बढेंगा । छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा । साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे ।
कन्या राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है । रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे । करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे । आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा होगा । आज आपका कोई खास दोस्त आपसे मिलने आपके घर आयेगा ।
तुला राशि:
आज राजनीति से जुडें लोगो का सामाजिक स्तर पर रूतबा बढ़ेगा । कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी । ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, प्रमोशन के योग भी बन रहे है । आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी । आज की गयी मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा । आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । सफलता आपके कदम चूमेगी । आज आपकी सेहत में सुधार होगा । कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है ।
वृश्चिक राशि:
आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो परिस्थितियां आपके विपरीत बनेगी । आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा । शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे । दवाइयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा । आज अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें, किसी और पर ना थोपें। छात्रों को आज किसी विषय को समझने में, सीनियर्स की सहायता मिलेगी । लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे ।
धनु राशि:
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा । सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढिय़ा रहने वाला है, आपको करियर में सफलता मिलेगी । आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे । ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा । बच्चे आज ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगें । आज किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा । दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा ।
मकर राशि:
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे । आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा । आज किसी जरुरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन काम में सफलता मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा । इस राशि की महिलाओं को आज किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा । मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है, कोई नई खबर पर काम करने को मिलेगा ।
कुंभ राशि:
आज आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है । अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आप जॉब चेंज करने का मन बनायेंगे । आज आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगो को आपकी ओर आकर्षित करेगा । कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जायेंगें । आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है । मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी । पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी, जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा ।
मीन राशि:
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे । आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी । इस राशि के महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है । करियर के लिए आज आपका दिन मील का पत्थर साबित होगा । सफलता आपके कदम चूमेगी । ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे । घर में सुख-शांति बनी रहेगी । विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहने वाला है







.jpeg)












