BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 2 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 2 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
आज आप हरेक कार्य चौकसी पूर्वक करने का विचार करेंगे और इसके लिए अत्यंत धीमी गति से कार्य करना पसंद करेंगे। आपके पास कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आपकी नेतृत्व शक्ति बाहर आएगी और आज किसी ग्रुप का नेतृत्व करेंगे, ऐसी संभावना है।
वृष:
आज आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। वित्तीय संकट से बचने के लिए आपको खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सुरक्षित पूंजी निवेश करके आप अत्यधिक खर्च को रोक सकते हैं। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
मिथुन:
आपको किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की सलाह देते हैं। आज आपको अपने बुजुर्गों की समस्याओं को सुनने और उनका हल निकालने की आवश्यकता है। आज दोपहर के बाद का समय आप धार्मिक कार्य या आध्यात्मिकता के पीछे व्यतीत करेंगे ।
कर्क:
आज का दिन आपके जीवन का साहसिक दिन होगा। आपको विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य आज आपके प्रयत्नों में हाथ नहीं बटाएंगा। दोपहर के बाद वाले समय में आपको जीवन का महत्त्वपूर्ण पाठ सीखने को मिलेगा।
सिंह:
आज आप कोई भी कार्य धैर्यपूर्वक करेंगे। परिणाम आने की राह देखेंगे, तो परिणाम न आए तब तक बिलकुल अस्वस्थ या निराश नहीं होंगे। यदि आपका कार्य अच्छी तरह न हो तो उसे पुन: करने के मूड में होंगे। यदि आपका यही व्यवहार दिन में रहेगा, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ।
कन्या:
आपकी मेहनत और निष्ठा आज ज्वलंत सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां और पठन में विशेष रुचि लेंगे। आज के दिन आप मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे और अहम करने के मूड़ में होंगे।
तुला:
आप अमूक लोगों में खूब प्रसिद्धि और लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आज आप अज्ञात स्थान में अनजाने व्यक्तियों के बीच आ पड़ेंगे, परंतु इस परिस्थिति को खूब आसानी से हाथ में लेकर बिलकुल निर्भिक होकर उनके साथ घुलमिल जाएंगे। शाम के समय परिवार के प्रिय व्यक्ति के साथ खूब आनंदपूर्वक समय बिताएंगे ।
वृश्चिक:
समय किसी के लिए रुकता नहीं, इसलिए आज आपको त्वरित निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप जीवन के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं और ये निर्णय आपका भविष्य उज्ज्वल करेंगे। दिन के अंत में आप संतोष की भावना अनुभव करके खुश होंगे ।
धनु:
परिश्रम के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए आपको जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। दोपहर बाद अपने प्रिय व्यक्ति के साथ भोजन करने जाएंगे और मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे।
मकर:
आपके निष्ठापूर्ण प्रयासों का आपको अच्छा परिणाम मिलेगा, जिसके कारण आपका जोश और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोपहर बाद आप अपनी सफलता में निकटस्थ स्नेहीजनों को सहभागी बनाना चाहेंगे। आप अपनी अंतर्निहित भावनाएं मित्रों के समक्ष प्रस्तुत करना पसंद करेंगे ।
कुंभ:
अपनी बात को दृढ़तापूर्वक प्रस्तुत करने और अन्य लोगों के गले उतारने की आपकी काबिलीयत से ऑफिस के सहकर्मी और उच्च पदाधिकारी बहुत प्रभावित होंगे। ऑफिस में आपका दृष्टिकोण बिलकुल व्यावसायिक रहेगा। अपने आसपास के लोगों से नि:स्वार्थ प्रेम करें।
मीन:
भावनाओं के ज्वार-भाटा को संतुलित रखने का दिन है। एक क्षण आप खुश होंगे, तो दूसरे क्षण उदास मूड में आने पर यह परिवर्तन व्यावहारिक निर्णयों पर प्रभाव डाल सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। अधिक व्यावहारिक होने और पैसे के पीछे कम दौडें।
 


Share

Leave a Reply