BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 30 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 30 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष :
बिना किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। अपनी महत्वाकांक्षाओं को ऐसे बड़ों के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे।
वृष :
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। बिना विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है।
मिथुन:
ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का खय़ाल रखेगी। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।
कर्क :
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है।
सिंह :
खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढिय़ा चीज़ या ख़बर दे सकता है।
कन्या :
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है।
तुला :
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बिना विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है।
वृश्चिक :
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें।
धनु :
दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी।
मकर:
दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि धन इसीलिए बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके।
कुंभ :
क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है।
मीन :
परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं।

 


Share

Leave a Reply