BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 31 अगस्त, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 31 अगस्त, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भाव उत्पन्न करेगी।
वृष:
घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध में सुधार आएगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढ़ेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा।
मिथुन:
पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कार्यभार बढऩे से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा।
कर्क:
आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।
सिंह:
आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी।
कन्या:
आज आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगड़े नहीं इसका ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक स्थल पर किसी का दिल न दु:खे इसका ध्यान रखिएगा। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।
तुला:
आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए, इसलिए आपकी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न कीजिएगा।
वृश्चिक:
बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-संबंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। खान-पान का स्वाद ले सकेंगे।
धनु:
शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलें। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हों। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा।
मकर:
आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीघ्र निर्णय लीजिएगा।
कुंभ:
नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकूल है। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।
मीन:
घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदु:ख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा।

 


Share

Leave a Reply