BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 31 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 31 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष :
आज आपमें भावुकता की मात्रा काफी रहेगी, जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप ग्लानि का अनुभव करेंगे।
वृषभ :
आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेगें। आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेंगे, जिससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे। परिवार के सदस्य विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी।
मिथुन :
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होती लगेंगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।
कर्क:
आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देगी। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह :
मन में बेचैनी रहेगी तथा विभिन्न चिंताएं सताएगा। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेंगे। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से बचकर रहें।
कन्या :
लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा। संतान के समाचार मिलेंगे।
तुला :
आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों आपके कार्य की सराहना करेगें। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा।
वृश्चिक:
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे जिससे उत्साह की कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है।
धनु:
कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज के लिए टाल दें। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। पानी से दूर रहें। अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।
मकर :
दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बीताएंगे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भागीदारी से लाभ होगा।
कुंभ :
कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी- धंधे की जगह सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। माता के परिवार की ओर से अच्छे समाचार मिलेगें। खर्च बढ़ेगा।
मीन :
आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगा। आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है। विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है।
 


Share

Leave a Reply