राशिफल : दिनांक 4 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज का राशिफल
मेष
आज आपके मित्रमंडल में नए मित्रों का समावेश होगा और आपको उनके साथ अच्छी दोस्ती होगी। आप उन्हें अपना घर आने के लिए आमंत्रित करेंगे और उनके साथ विविध विषयों पर चर्चा करके आनंद में समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ
आज के दिन बहुत अधिक मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे, जबकि यह टेंशन आप स्वयं ही पैदा किए होंगे। स्वभावगत इस तासीर को बदलने की आवश्यकता है। ताप्तर्य यह है कि आपको परिस्थिति को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। योग और ध्यान से आपको आश्चर्यजनक लाभ होगा।
मिथुन
आपका बहुत अधिक समय कार्यों में लग जाने से दैनिक कार्यों को आयोजनपूर्वक अपनाकर आज आप अपनी क्षितिजों को विस्तृत करने के लिए कुछ ऐसा करेंगे जिसके कारण आत्मसंतोष की अनुभूति होगी । आज आप अपना दैनिक खर्च भी व्यवस्थित आयोजन करके परिश्रम से अर्जित किए गए पैसे बचाने की योजना बनाएंगे।
कर्क:
आप अपने कार्य के प्रति पूर्णत: निष्ठावान होने पर भी आपके उच्च पदाधिकारियों की ओर से आपके काम की कदर न होने से आपको हताशा होगी। आप अपने दृढ़ और साहसी स्वभाव के बल पर चलते रहें। अंत में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
सिंह
व्यापारियों को व्यापार में प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक हानि होने की भी संभावना है। आज का दिन बहुत अनुकूल होने की बजह से किसी भी जगह पूंजी निवेश करना उचित नहीं है। घर में या बाहर लोगों के साथ उग्र चर्चा करना टालें।
कन्या
मन से सारे नकारात्मक विचार निकाल बाहर करने की सलाह देते हैं। आप आध्यात्मिकता और योग तथा ध्यान जैसी प्रवृ्त्तियों में अधिक रुचि लेंगे। कार्य का दबाव कम होने से मानसिक स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।
तुला
आज आप उत्साह उमंग से ओतप्रोत होंगे। विद्वान लोगों की संगत से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप कोई भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक
कोई भी नया कार्य या साहस हाथ में लेने के लिए शुभ दिन है। फिर भी परिस्थिति का लाभ उठाने के लिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज आपका दिन कुछ अलग तरह से व्यतीत होगा।
धनु
मौज-मस्ती और मनोरंजन से भरपूर दिन है। तत्त्वज्ञान या घर में रुचि रखनेवाले व्यक्तियों को समान रुचि रखनेवाले मित्र मिल जाने से वे ज्ञान गोष्ठि कर सकेंगे। आप अपने प्रिय व्यक्ति को दिल की विशेष बात बताएंगे।
मकर
आज कोई आपको अनावश्यक रूप से तकलीफ में डालने का प्रयास करेगा या फिर हो सकता है कोई प्रतिकूल परिस्थिति आपको सत्त परेशान करे, ऐसी संभावना है। इस संबंध में ऐसी संभावना भी है कि आपका आक्रामक प्रत्याघात आपको ही निशाना बनाए। ऐसी परिस्थिति में प्रेम ही ताकत आपको शीतलता का अनुभव कराएगी।
कुंभ
आज आप निजी और व्यावसायिक जीवन के बीच भेद समझ सकेंगे और उसके अनुसार दोनों के बीच संतुलन बना सकेंग। अपना ज्ञान विस्तृत करने के लिए विशेष ध्यान देंगे और सामाजिक तथा व्यावसायिक मंडल को विस्तृत करने की इच्छा रखेंगे।
मीन
जीवन में वित्तीय आयोजन करना आवश्यक है और इस संबंध में आज आपको ध्यान में आएगा। पैसे के मामले में आप अचानक ही सावधान हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी अथवा उसकी अनुशासनहीनता आपको चिंतित और क्रोधी बनाएंगे, परंतु यह समय कामचलाऊ होगा।







.jpeg)












