BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 5 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 5 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढिय़ा है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएं।
वृष:
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी।
मिथुन:
अपने ऊंचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजग़ी पाने में क़ामयाब रहेंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपए ख़र्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं।
कर्क:
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है।
सिंह:
अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है।
कन्या:
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें।
तुला:
आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। दिन की शुरवात भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है, जिससे आप परेशान होंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें।
वृश्चिक:
भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की खऱाब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।
धनु:
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। अपने मेहमानों से खऱाब बर्ताव न करें।
मकर:
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुंचा सकती है। आज आपकी मुस्कान बेइमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं।
कुंभ:
ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है।
मीन:
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। परिवार वालों का हंसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं।

 


Share

Leave a Reply