BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 6 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 6 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

आज आप आर्थिक मामलों के संबंध में चिंता करेंगे। आप भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। अपने लक्ष्य के संबंध में बहुत स्पष्ट और दृढ़ होने से योग्य निर्णय ले सकेंगे। आपके व्यावहारिक होने के कारण व्यक्तित्व में निखार आएगा ।

वृष:

आज आप पूर्णत: आत्मकेंद्री बनेंगे। यह स्वार्थीपन आपमें असुरक्षा और स्वामित्वभाव पैदा करेगा, ऐसी संभावना है। आपका यह बर्ताव जीवनसाथी के साथ के संबंधों में घर्षण पैदा करेगा। इसलिए लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं पर ध्यान दें।

मिथुन:

किसी समस्या का युक्तिपूर्वक हल लाने की सूझ आज आपको आपका काम अधिक विलंब किए बिना पूरा करने में मदद करेगी। आपको काम में उत्कृष्टता दर्शाने की आवश्यकता है। दोपहर के बाद का समय आपके लिए कम अनुकूल रहेगा। आपको आपके सगे-संबंधियों के साथ कुछ अनचाही दलीलबाजी में उतरना पड़ेगा।

कर्क:

आज आपके अपने विचार ही आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे। ऐसी संभावना है कि आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। किसी निश्चित क्षेत्र में नए संशोधन या बिजनेस द्वारा आपको लाभ हो सकते हैं। आप जहां भी स्पर्श करेंगे, वहीं सफलता मिलेगी।

सिंह:

आज आप सतत कारकिर्दगी में प्रगति के संबंध में विचार करेंगे। आप अपने विचार और अभिप्रायों में दृढ़ रहेंगे। आपके अंतर्गत कार्य करने वाले सहकर्मियों को आप बिलकुल छूट नहीं देंगे। व्यक्तिगत जीवन में खुश रहने के लिए उदासीनता छोडऩी पड़ेगी। आप पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।

कन्या:

उच्च अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज बहुत अनुकूल दिन है। जबकि दिन में आपका मूड बारंबार बदलने से स्वभाव में थोड़ी उत्तेजना और चिड़चिड़ापन रहने की संभावना है। पर दिन बीतने पर आप अपने गुस्से पर नियंत्रण कर लेंगे।

तुला:

अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे, लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है।

वृश्चिक:

ऐसी संभावना है कि वाणिज्य के साथ जुड़े लोग नई भागीदारी या नए व्यावसायिक गठन के लिए सही सिक्के करेंग । पर समझौता करते समय उसके भावी परिणामों के संबंध में विचार करने के लिए सावधान रहें। आप अपनी सभी शक्ति मात्र व्यापार पर ही केंद्रित करेंगे। परिवार और निजी जीवन के प्रति ध्यान दें।

धनु:

मन में विभिन्न प्रकार की भावनाओं का अनुभव होने की संभावना है। कभी आपको दुनिया खूब सुंदर लगेगी, तो कभी आप उसके बुरे पक्ष की टिप्पणी करते हुए दिखाई देंगे। फिर भी आप इस विरोधाभासी और संघर्षमय परिस्थिति में से बाहर आ सकेंगे।

मकर:

आज कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय बहुत संभलकर लेने में ही भलाई है। बिना विचारे कोई भी कदम जीवन में भारी पड़ेगा और पछताने का समय आएगा। इसलिए कोई भी महत्त्वपूर्ण कदम उठाने से पहले अपने ईष्ट को याद कर लें।

कुंभ:

आज आप कार्य के पीछे अपनी समस्त शक्ति लगा देंगे। आज आप जहां भी हाथ लगाएंगे, वहीं, आपको लाभ होगा। लोग महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए आप पर निर्भर रहेंगे। आप सबकुछ कुशलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

मीन:

आपके स्वभाव में भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी। आप अपनी प्रियतमा या जीवनसाथी के समक्ष खूब नाटयात्मक और अदभुत रूप से अपने आपको अभिव्यक्त कर सकेंगे। प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखने के लिए अनुकूल दिन नहीं है । यदि प्रस्ताव रखेंगे, तो निराश होंगे।


Share

Leave a Reply