BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 6 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 6 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष :
नई सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में भागेदारी संभव। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
बृषभ :
परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधियों का भरपूर लाभ उठायेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन :
घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।
कर्क :
नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे। परिवारिक वातावरण सुखद होगा। अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। मजाकिया स्वभाव से आसपास प्रसन्नता बिखेरेंगे।
सिंह :
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या :
सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा।
तुला :
नौकरी-पेशे में राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
वृश्चिक :
विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी बड़े आयोजन हेतु साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
धनु :
सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
मकर :
पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में मन असमर्थ मन चिंतित होगा।
कुंभ :
कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम प्रगति संभव।
मीन :
कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
 


Share

Leave a Reply