BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 7 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 7 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

उतावलेपन में लिए गए निर्णयों से से आपको बाद में पछताना पड़ेगा। जबकि आप अधिक व्यावहारिक बनने का प्रयास करेंगे। किसी भी विषय में निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना शुरू कर दें। दिन के अंत में सभी काम आपके पक्ष में होते जाएंगे।

वृष:

जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दु:ख भी जीवन में ज़रूरी है। तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।

मिथुन:

आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। पूर्वजों की संपत्ति में से आपको हिस्सा मिलेगा। उत्तराधिकार का लाभ मिलेगा। इसका विनम्रतापूर्वक लाभ उठाएं। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।

कर्क:

पूरा दिन प्रवृत्तियों से भरा रहेगा। घर में अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस होगी। अपने मन और हृदय पर एक प्रकार का बोझ महसूस करेंगे। अत्यधिक भावुक न बनें। आपकी नौकरी, व्यवसाय, क्षमता और कुशलता पर परिवार के उत्तरदायित्वों का प्रभाव न पड़े इसका ध्यान रखें ।

सिंह:

आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करने के मूड में नहीं होंगे, बल्कि आराम करना अधिक पसंद करेंगे। फिर भी आपका कोई काम आए, तो आलस को दूर कर काम में लग जाएं। काम में ध्यान न होने से आज काम में भूल होने की भी संभावना है। इसलिए आज हर काम ध्यान से करें।

कन्या:

आप अपने जीवनसाथी या मित्रों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के समक्ष अपने निजी स्नेह और भावनाएं व्यक्त करने के लिए आज अच्छा दिन है। बाहर घूमने जाने के लिए तथा पर्यटन के लिए भी आज अनुकूल दिन है। आपको ऐसा अच्छा समाचार मिलेगा, जिसके कारण आपका दिन सुधर जाएगा।

तुला:

आप अपनी भावी प्रगति के लिए भूतकाल के अनुभव से बहुत अधिक सीखेंगे। आप अपनी किसी मूल्यवान वस्तु के प्रति अधिक सकारात्मक बनेंगे। दिन के दौरान निश्चित छोटी-छोटी वस्तुएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा।

वृश्चिक:

सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। रोमांस रोमांचक होगा, इसलिए उससे संपर्क करें, जिससे आप प्रेम करते हैं। आज कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

धनु:

आज आप हरेक कार्य समय से पूरा कर सकेंगे, इसलिए अपूर्ण रहे सभी कार्यों को पूरा कर सकेंगे। विदेश के साथ संपर्क स्थापित करने का दिन है। आप किसी धार्मिक समारोह में उपस्थित होंगे। लंबी दूरी की यात्रा का आयोजन करने के लिए आज अनुकूल दिन है।

मकर:

मित्रों के विषय में आपके मन में व्याप्त गलतफहमी और गलत धारणाओं का निराकरण हो जाने से आपके संबंध पूर्ववत बनेंगे। अपनी सच्चाई आप उनके समक्ष साबित कर सकेंगे। वे भी आप पर भरोसा करेंगे। ये घटनाएं आपको आनंदित करेंगी।

कुंभ:

आज आप मित्रों और सहकर्मियों की प्रगति से बहुत अधिक खुशी अनुभव करेंगे। आपकी साहसिक भावना बढ़ेगी और आप अच्छे भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने का निश्चय करेंगे। आप जीवन में तेजी से प्रगति करना चाहते हैं। फिर भी आप निर्धारित गति से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।

मीन:

आज सभी बातों को सहजता से लें ऑफिस में या घर में किसी के साथ सार्थक समझौता और चर्चा आपके लिए सहायक होगी। आप स्वभावत: अत्यधिक भावनाशील हैं और आज यह स्वभाव विशेषरूप से परिलक्षित होगा। परंतु भावनाओं के प्रवाह में कहीं डूब जाने की संभावना है।

 

Share

Leave a Reply