BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 2 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 2 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष :
किसी पुराने संबंध मे बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित ब्यवस्था में मन चिन्तित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
बृषभ :
सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मिथुन :
शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है। भविष्य संबंधित चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है।
कर्क :
कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। भावनाव से उत्साहित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
सिंह :
क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। सामाजिक गतिविविधयों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या :
पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में रहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
तुला :
भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। किसी कारणवश मन में नकारात्मक सोंच को न पालें।
वृश्चिक :
परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का ऐहशास करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
धनु :
कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
मकर :
कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
कुंभ :
परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
मीन :
उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।
 


Share

Leave a Reply