BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 3 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 3 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

खुश हो जाएं, क्योंकि अच्छा समय आने वाला है। आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें। प्रेम का फूल आपकी जिंदगी में जल्द ही खिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे।

वृष:

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है, तो आपका वक्त सुकून भरा रहेगा। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाकई बहुत गहरा है। व्यापार में अचानक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन:

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।

कर्क:

आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। आज औरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्त्वपूर्ण होगा। दिन खरीददारी के लिहाज से उम्दा है। आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की ज़रूरत होगी।

सिंह:

आज आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदरुस्त बनाए रखेगा। धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं।

कन्या:

सुकून हासिल करने लिए कुछ पल कऱीबी दोस्तों के साथ बिताएं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आज स्वयं को शांत रखें व धैर्य से काम लें।

तुला:

शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। जीवनसाथी से प्यार और रोमांस मिलेगा। सामथ्र्य से ज्यादा काम नुकसानदायक साबित होगा।

वृश्चिक:

कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है। व्यापार में लाभ होगा।

धनु:

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सबकुछ इसी के माध्यम से आता है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है। आप आज महसूस कर सकते हंै कि आपका प्रेमी आपसे दूर हो रहा है।

मकर:

बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढिय़ा डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है।

कुंभ:

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेलकूद को शामिल किया जाना चाहिए। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जीवनसाथी जि़ंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है।

मीन:

कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरूर होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा।


Share

Leave a Reply