राशिफल: दिनांक 4 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज का राशिफल
मेष:
राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। लेकिन आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
वृषभ:
राशि का स्वामी शुक्र अष्टम आयु में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। चंद्रमा मकर राशी में स्त्री के स्वास्थ्य में सुधार। व्यापार के साझेदारों से तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही किसी मांगलिक समारोह में शामिल होनें का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से अष्टम भाव में शनिग्रही है। चंद्रमा आज मकर राशि का होकर अष्टम घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक कलेश हो सकता है। दिनभर भागदौड़ धूप करने के बाद सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ सकता है।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएं।
सिंह:
आपकी राशि का स्वामी पंचम त्रिकोण भाव में धनु: राशि पर परिभ्रमण कर रहा है। चंद्रमा आज मिथुन राशि गत है, एकादश भाव में बड़े भाई को कष्ट व पारिवारिक उलझनें पैदा कर सकता है। कोई नया काम या अनुबंध की जल्दबाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल हो कर स्थगित हो जाएगा।
कन्या:
आपकी राशि का स्वामी बुध पंचम राज्य कृपा भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है।
तुला:
आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कई मास से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाएगा। सायंकाल का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।
वृश्चिक:
आपकी राशि पर आज चंद्रमा पराक्रम का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है।
धनु:
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। षष्ठम घर में वृष राशि का राहु भी व्यर्थ व्यय कीर्ति का हस कारक है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति तृतीय भाव में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रूकावट उत्पन्न कर सकता है।
मकर:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि अपनी राशी पर स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अत: अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध मे स्वास्थ्य नरम, चोटादि का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं।
कुंभ:
आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि मकर राशि में होने से आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय व्यापार के साझेदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है।
मीन:
आपकी राशि पर कुंभ का बृहस्पति की विशेष दृष्टि होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं।







.jpeg)












