BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 3 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 3 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह है, क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। विद्योपार्जन करने वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ :

आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है।

मिथुन:

आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। शुभेच्छकों तथा मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है।

कर्क :

आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह :

आज आपको अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा।

कन्या :

आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है।

तुला : 

आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।

वृश्चिक :

आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे। व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।

धनु :

आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलिएगा। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।

मकर:

विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तृतीकरण होगा और उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमरशन, ब्याज आदि स्रोतों से आय बढ़ेगी। धन लाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ :

कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।

मीन :

आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे। विद्योपार्जन करने वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह है।


Share

Leave a Reply