BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 19 मई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 19 मई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:
आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा संबंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें।
वृष:
आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे, साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे। विदेश में स्थित संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है।
कर्क :
आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। आज आप का शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से पेट की पीड़ा रहेगी और मानसिक रूप से चिंता, उद्वेग रहेंगे। आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद को टालें। नए कार्य का प्रारंभ टालें।
सिंह:
आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्त्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें।
कन्या:
किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। मान-सम्मान मिलेगा।
तुला:
आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसलिए संयम रखें। हठीलापन छोड़कर समाधानकारी रवैया अपनाएं।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
धनु:
आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। मन के आवेश पर अंकुश रखना पड़ेगा। अकस्मात से संभलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन खर्च होगा।
मकर:
मित्रों, संबंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बितेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करने वालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना नजर आ रही है।
कुंभ:
आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरुप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बड़ों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है।
मीन:
मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा। संतानों के विषय में आप को चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारी वर्ग को व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता को महत्त्व न दें।
 


Share

Leave a Reply