BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 11 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 11 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष

आज के दिन आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, उसमें लाभ होने की पूरी उम्मीद है। साझेदारी में सावधान रहें, नहीं तो आपको धोखा खाना पड़ सकता है।

वृषभ

आज के दिन आपका आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं, भविष्य में आपको लाभ होगा और व्यापार में आपको सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन

आपकी ऊर्जा और करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। आप इस समय अपना श्रेष्ठ काम कर रहे हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है। आपको परहेज रखकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क 

आज का दिन कुछ कठिनाई भरा है और आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बार-बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह

आज के दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा और उसे मुंह की खानी पड़ सकती है। भाग्य आज आपके साथ है।कन्या:आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है और इस वजह से मन उद्वेलित रहेगा। आपको किसी कारण से मानसिक चिंता परेशान कर सकती है और मन काम में नहीं लगेगा।

तुला

इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे और आप तरक्की के नए सोपान आज चढ़ेंगे। आज रुपये-पैसे के मामले में भी किस्मत आपके साथ है।

वृश्चिक

आप काम-काज को अत्यंत युक्तिसंगत व सुचारू ढंग से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत हो सकता है। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं और ऐसा करके आप अपने लिए प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

धनु

घर, गृहस्थी, दांपत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। भाग्य भी आज आपका साथ दे रहा है। इस वक्त आपके कुछ रुके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं और कर्ज भी वापस मिल सकता है।

मकर

मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आज के दिन अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में लगे हैं तो आपके हाथ में सफलता लग सकती है। परिवार के दायित्व की भी आप पूर्ति करेंगे।

कुंभ

भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुन: बुलन्दियों पर होगी। शाम के वक्त आपके काम बनेंगे और मन में खुशी हा अनुभव होगा।

मीन

आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। भाग्य साथ देगा।


Share

Leave a Reply