BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 18 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 18 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक स्वयं को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सभी कामों को बहुत तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। साझेदारी से संबंधित कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कमाई की अच्छी संभावना बनी हुई है। धन को संचित करने पर ज्यादा फोकस रहेगा। खर्च बड़े हुए रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का प्रभाव बड़ेगा। सच्चाई का साथ देने के चक्कर में उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों में आपको विजय मिलने की संभावना है। आर्थिक लिहाज समय बहुत अच्छा है।बजट बनाकर काम करें, वरना व्यर्थ खर्च होने की संभावना भी बनती है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों का समय व्यर्थ कामों में बर्बाद होने की संभावना बनती है। ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें तभी आपके काम समय पर पूरे हो पाएंगे। धन संबंधित मामलों में पुराना निवेश धन प्राप्त प्रदान करने वाला बनेगा। दिखावेबाजी के लिए धन खर्च करेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक अपने कार्यस्थल के माहौल को सुखमय बनाने के लिए जरूरी बदलाव करेंगे। एकाग्रता कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए भी समय उपयुक्त है। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के मामले में पैसा प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार प्राप्त करना पड़ सकता है। जोश में आकर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जिसके लिए बाद में पछताना पड़ेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के सभी कामकाज आसानी से पूरे होते जाएंगे। कार्यस्थल का माहौल सुखमय रहेगा। आप की कलात्मक क्षमता नए सृजन में सहायक बनेगी। कमाई के मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आप के गुस्से की वजह से स्थितियां खराब हो सकती है। इस बात का भी ध्यान रखें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के नए व्यवसायिक अनुबंध होंगे। आलस्य से आज आपको बचना चाहिए। वरना काम पूरे होने में मुश्किल हो सकती है। व्यवसायिक मशीनरी खरीदने की संभावना भी बनती है। कमाई के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक अपने काम को इंजॉय करेंगे। लोगों के साथ बेहतरीन रिश्ते बनेंगे। मनोरंजन के अवसर भी आज आपको प्राप्त होंगे। काम को पूरा करने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत नहीं रहेगी। आसानी से काम निपट जाएंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों की वाणी में कलात्मकता होगी। अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने में तथा बेहतर डील पाने में कामयाब रहेंगे। विदेशी कंपनियों से संबंध मजबूत होंगे। जहां से लाभ की संभावनाएं बन जाती हैं। धन को संचित करने पर आपका फोकस अधिक रहेगा।

मकर:

मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के सही प्रयोग से तरक्की पाने में कामयाब रहेंगे। दिन बहुत अच्छा है। काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आपके काम में प्रवीणता रहेगी। कमाई अच्छी होगी परंतु खर्चों के मामले में अंतर्द्वंद चलता रहेगा। भोगवादी प्रवृत्ति बढ़ेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को नए पद प्राप्ति की संभावनाएं बनती है। पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। लंबी यात्रा की योजनाएं बनेंगी। आर्थिक सलाहकार के सहयोग से धन को निवेश करेंगे। जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। महंगे वाहनों की खरीद पर धन खर्च हो सकता है।

मीन:

 

मीन राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बातचीत करने की समझ नए व्यापारिक रिश्ते बनाने में सहायक रहेगी। कला से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। कम प्रयास से भी ज्यादा धन लाभ होने की संभावना बनती है।

 

 


Share

Leave a Reply