BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 20 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 20 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को आज ग्रुप में काम करना पड़ेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपको मान सम्मान दिलाने में सहायक बनेगी। व्यावसायिक सफलता व विस्तार की अच्छी संभावना बनती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपका व्यवहार सहयोगी रहेगा। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातक लक्ष्य निर्धारित कर अपने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। मान सम्मान प्राप्त करने की चाहत भरपूर रहेगी। अधिकारों में वृद्धि होगी। जो जातक नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के योग भी बनते हैं। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है।

मिथुन:

मिथुन राशि जातकों को आंख बंदकरके किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। आप के जानकार लोग आप के साथ ठगी कर सकते हैं। अपनी व्यावसायिक गुप्त बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें, वरना लोग आप का गलत फायदा उठा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में प्रयास के बाद ही कुछ लाभ होगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के अंदर अनावश्यक भय बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता ना मिलने की वजह से मानसिक अस्थिरता रहेगी। खर्चों को कटौती कर भविष्य के लिए धन संबंधित प्लानिंग करने से लाभ होगा। अपने कार्यक्षेत्र से अनावश्यक चीजों को हटाकर अपने रूटीन को व्यवस्थित करना लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को व्यापारिक विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभ बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। आपके आधिकारिक स्वभाव में वृद्धि होगी। अपने प्रभाव से बहुत से काम करवाने में सफल रहेंगे। आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी, परंतु अहंकार से आपको बचना चाहिए। अपनी काबिलियत से धन कमाने में कामयाब होंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए जिम्मेदारी से अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। अवसरों को भुनाने के लिए व्यर्थ के कामों को अपनी दिनचर्या से हटाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय कुछ खास नहीं है लोन लेकर अपने खर्चों को पूरा करना पड़ सकता है।

तुला:

तुला राशि जातक अपनी योजनाओं को आत्मविश्वास के साथ क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। बच्चों के सहयोग से सफलता मिलने से हर्ष होगा। नई नौकरी प्राप्त करने के लिए ट्रेनिंग से गुजरना पड़ सकता है। रिस्क लेकर शेयर में निवेश करना आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाला स्वभाव टकराव की परिस्थितियां पैदा कर सकता है। नया वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए समय उपयुक्त है। व्यवसायिक दृष्टि से भी लाभ की संभावनाएं अच्छी बनी हुई है। पद प्राप्ति व अधिकारों में वृद्धि संभव है।

धनु:

धनु राशि के जातकों की व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक से ज्यादा अवसर प्राप्त होने की संभावना है। अवसरों का लाभ उठाएं और भविष्य की बेहतरी के लिए काम करें। आप की आधिकारिक वाणी से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। सभी काम आसानी से बनते जाएंगे। धर्म-कर्म के कामों पर धन खर्च का योग भी बनता है।

मकर:

मकर राशि के जातक अपनी पूरी क्षमता के साथ नई संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। धन समृद्धि एकत्रित करने की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। नई नौकरी प्राप्त करने की संभावना भी बनती है। धन संपत्ति के मामले में पैतृक संपत्ति विवाद में फंस सकते हैं। चिंता ना करें, आपको आपका शेयर जरूर मिलेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक जोखिम पूर्ण कार्यों में अपना भाग्य आजमाएंगे। अहंकार वा आत्म सम्मान की महीन रेखा को समझने का प्रयास करें। आपके प्रभाव से बहुत से काम पूरे होते जाएंगे। अधिकारों में वृद्धि होगी। मान सम्मान प्राप्त करने की लालसा बढ़ेगी। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य रहेगा।

 

मीन:

मीन राशि जातक अपने अहंकार व स्वाभिमान की तरफ ध्यान नहीं देंगे। धन-संपत्ति की तरफ अत्यधिक जुड़ाव मान हानि दे सकता है। अध्यात्मिक प्रगति का समय है। दूसरों से ध्यान हटाकर स्वयं पर फोकस करें। कोर्ट-कचहरी पर धन खर्च होने की संभावना बन जाती है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।

 

Share

Leave a Reply