BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 9 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 9 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

 आज 9 फ़रवरी का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को सतर्कता बनाए रखना चाहिए अति आत्मविश्वास काम को खराब कर सकता है। व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय मध्यम फलदायक रहेगा। नकारात्मक घटना की वजह से कामकाज के प्रति उत्साह में कमी आएगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के प्रतिद्वंदी उनके खिलाफ नकारात्मक विचार फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित सौदों पर बातचीत की संभावना बनती है। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को दूसरों की बातों पर बहुत ज्यादा विश्वास करने की बजाय अपने मन की सुनना चाहिए। उत्पादन से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण जरूरी कदम उठाने में झिझक रहेगी। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपनी योग्यता के द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण करने में कामयाब रहेंगे। आपके उत्कृष्ट कार्य तरक्की में सहायक बनेंगे। किसी और के काम में उलझने की वजह से आपके खुद के काम अटक सकते हैं। कमाई के लिए समय अनुकूल रहेगा। धन संपत्ति बनाने में कामयाब रहेंगे। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। नकारात्मक समाचार मन को व्यथित कर सकता है। धन संबंधित मामलों में खर्चों की अधिकता रहेगी। बजट बनाकर काम करें। सिर्फ जरूरी सामान पर धन खर्च करें। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों का कामकाज में कुछ खास मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। मानहानि की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। नए विचारों का सृजन होगा। उत्पादन कार्यों से जुड़े हए व्यक्तियों को लाभ होगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है।

तुला:

तुला राशि के जातकों की व्यावसायिक क्षेत्र में यथास्थिति बनी रहेगी। बहुत ज्यादा हाथ पैर मारने के बाद भी संभावनाएं कुछ खास नजर नहीं आ रही है। वित्तीय मामलों में भी अनिश्चितता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बहुत उपयुक्त नहीं है। सामाजिक रिश्ते खराब होने की संभावना बन जाती है बहुत ज्यादा अकड़ रखना या लड़ाई झगड़ों में फंसना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यवसायियों को अपने लगाए हुए पैसे का अपेक्षित रिटर्न नहीं मिल पाएगा। खर्च लगे रहेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों में धन संबंधित मामलों में मानसिक व्याकुलता रहेगी। शाम तक स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी। खानदानी पेशे से जुड़े हुए लोगों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। भ्रम की स्थितियों की वजह से आपसी वादविवाद उत्पन्न होंगे। आर्थिक मोर्चे पर समय अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचेंगे।

मकर:

मकर राशि के लोगों को अपने कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करने की जरूरत होगी। साझेदारी से संबंधित कार्य देर से पूरे होंगे। धन प्राप्ति में भी मुश्किलें बनी रहेगी। देनदार धन देने का वादा करने के बाद भी समय पर धन देने से मुकर जाएंगे। खर्चों को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय में मिश्रित फल प्राप्त होगा। नए व्यापार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक मान-सम्मान व ख्याति भी प्राप्त होगी। बाहरी व्यस्तता की वजह से घरेलू मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है।

 

मीन:

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उच्च अधिकारियों की सहायता से आप आगे बढऩे में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति में कुछ देर लगेगी परंतु मिलेगा जरूर, इसलिए परेशान न हों।

 

Share

Leave a Reply