BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 1 जून , जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 1 जून , जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष

आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही मत होइएगा।

वृषभ

विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन

नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितावह नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहिएगा।

कर्क

व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह

पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा। जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या

आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला

मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे य़ा विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक

दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य सफलता मिलेगी।

धनु

असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर

आज प्रात:काल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे।

कुंभ

आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे।

मीन

संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का प्रबंध कर पाएंगे।


 


Share

Leave a Reply