BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 22 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 22 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल 

मेष

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज आपको अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेनी चाहिए। कार्यक्रम  की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये। अनजान लोगों से सावधान रहें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। 

वृषभ

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

मिथुन

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। शरीर में आलस्यभाव की प्रवृत्ति बनी रहेगी। आज बाहरी खानपान से परहेज करें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी जिम्मेदारी को पूरी करने के लिए आलस्य न करें। कर्ज की रकम आसानी से वापस मिल जाएगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। नया काम शुरू कर सकते हैं। 

कर्क

आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।  बुजुर्गो का कहना मानने से आपको लाभ होगा। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। अपरिचित लोगों से दूरी  बनाकर रखें। कामकाज अच्छा चलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

सिंह

आज आपका मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी नया काम प्रारंभ न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपके विचारों में परिवर्तन आएगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।  

कन्या

आपमें उत्साह देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कारोबार में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने मित्रों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से काम करें।  दिन की शुरुआत सामान्य होगी। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। बाहरी खानपान से बचें। 

 

तुला

आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है । ऐसा घटनाक्रम होगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे।  विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

वृश्चिक

आज के दिन किस्मत आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है । आपके परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें सम्मान की हानि उठानी पडें। आपकी वजह से कुछ लोगों को सफलता मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। 

मकर

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल न होने कारण आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य को  लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार न आने दे। प्रभु आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।  

कुंभ

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। इसके चलते घर के लोगों से आपका विवाद हो सकता है। काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। लेनदेन सावधानी से करें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करेंगे।  

मीन

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कुछ विवाद दूर होंगे। खानपान पर ध्यान दें। किसी कार्य में कामयाबी मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। घूमने के लिए जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

 

 


Share

Leave a Reply