BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 24 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 24 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल 

मेष 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से व्यापार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

वृषभ

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग रहेंगे। साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा को टालें।

कर्क

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार और नये कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहयोगियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक-पर्यटन का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति बनने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। परिवार के साथ आनंदपूर्व समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने का समय निकाल सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के साथ परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। धन खर्च अधिक होगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

धनु

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप कार्य सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश और नया कार्य शुरू करने से बचें।

मकर

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के संबंध में बाहर जाना हो सकता है।

कुम्भ

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप कार्यसफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

मीन

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी और कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। 

 

 

 

 


Share

Leave a Reply