नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मर्डर का खौफनाक मामला: पत्नी ने बेड पर सो रहे पति पर डाला चीनी मिला हुआ उबलता पानी

  मर्डर का खौफनाक मामला: पत्नी ने बेड पर सो रहे पति पर डाला चीनी मिला हुआ उबलता पानी
Share

लंदन: यूनाइटेड किंगडम के चेस्टर से मर्डर का एक खौफनाक मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक पत्नी ने बेड पर सो रहे अपने पति के ऊपर चीनी मिला उबलता हुआ पानी डाल दिया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

खौलते हुए पानी को पति के ऊपर डाला
द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दर्दनाक तरीके से अपने पति की हत्या करने वाली महिला का नाम कोरिना स्मिथ है. वह 59 साल की है. कोरिना ने एक बाल्टी में चीनी डालकर पानी उबाला और खौलते हुए उस पानी को अपने पति के ऊपर डाल दिया. इस घटना में 80 साल का माइकल बुरी तरह से झुलस गया.

गौरतलब है कि पति को जलाने वाली बात आरोपी महिला ने खुद जाकर अपने पड़ोसी को बताई. उसने कहा कि शायद मैंने अपने पति को मार दिया.

इलाज के दौरान पीड़ित की मौत
बता दें कि वारदात के दौरान महिला के पति की बॉडी 36 फीसदी तक जल गई. पड़ोसी ने जैसे ही माइकल के जलने की बात सुनी वह तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके कोर्ट चेस्टर क्राउन कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

आरोपी महिला का था ये खतरनाक प्लान
कोर्ट में बताया गया कि महिला ने बीते 14 जून को बाल्टी में पानी उबालने के लिए रखा और उसमें चीनी मिला दी, जिससे कि लिक्विड गाढ़ा हो जाए और पीड़ित को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचे.
 

Share

Leave a Reply