BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खौफनाक वारदात : बीच बाजार सिरफिरे आशिक ने युवती के सिर में मारी गोली, मौके पर ही हो गई युवती की मौत...

खौफनाक वारदात : बीच बाजार सिरफिरे आशिक ने युवती के सिर में मारी गोली, मौके पर ही हो गई युवती की मौत...
Share

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुरार थाना क्षेत्र में बीच बाजार एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली घर से कुछ दूरी पर मारी गई। आरोपी ने बिलकुल नजदीक आकर लड़की की कनपटी पर गोली चलाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार है, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई है और जून में उसकी शादी थी।

घात लगाकर किया हमला 

वारदात सोमवार रात में करीब 9 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी गुप्ता अपनी छोटी बहन के साथ घर के पास ही सड़क से लौट रही थी। सड़क पर पहले ही घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक युवती पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने सीधे उसके सिर में गोलियां मारी। खून से लथपथ होकर युवती गिर पड़ी, उसकी छोटी बहन मदद के लिए चिल्लाई। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
पुलिस को पहली नजर में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला लग रहा है। युवती की सगाई हो चुकी थी और बहुत जल्द शादी होने वाली थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply