BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण हादसा: कार ड्राइविंग सीख रहे चार युवकों की ट्रक ट्रेलर के टकराने से हुई मौत

भीषण हादसा: कार ड्राइविंग सीख रहे चार युवकों की ट्रक ट्रेलर के टकराने से हुई मौत
Share

श्रीगंगानगर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाइवे पर रावतसर के समीप आज तड़के कार और ट्रक ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन चचेरे एवं ममेरे भाई हैं। चौथा इनका दोस्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रावतसर में वार्ड नंबर 21 निवासी हेमंत नाई (18) नीरज नाई (17) झुंझुनू जिले में बजावा निवासी रजत नाई (20) और रावतसर में वार्ड नंबर 21 निवासी रुद्राक्ष गोदारा (17) के रूप में की गई है।


इनमें तीन घायलों को आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीनों को ही मृत घोषित कर दिया गया। चौथे ड्राइविंग सीट पर फंसे हुए युवक का शव बाहर निकालने के लिए काफी जतन करने पड़े। ट्रेलर कार के हिस्से को टोचन कर उखाड़ा गया, जिससे लाश बाहर निकाली जा सकी।


सुबह चार बजे हुई दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु हो जाने से रावतसर में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह युवक अपने एक परिवारजन की कार लेकर तीन-चार दिनों से ड्राइविंग करना सीख रहे थे। कस्बे के एक बाशिंदे ने बताया कि यह युवक रावतसर के अंदर तथा साथ लगती कालोनियों की खाली सड़कों पर तीन-चार दिन से कार ड्राइविंग सीख रहे थे, लेकिन कल देर रात को मेगा हाईवे पर कार ड्राइविंग के लिए चले गए। सुबह लगभग चार बजे लक्खूवाली से वापस रावतसर आते समय कस्बे से 3 किमी दूर भादू पेट्रोल पंप के पास सामने से सीमेंट के थैले लेकर आ रहे ट्रक ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई।


Share

Leave a Reply