BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण हादसा : सात लोगों की जिंदा जलकर मौत...पूर्व विधायक के थे रिश्तेदार..!!

भीषण हादसा : सात लोगों की जिंदा जलकर मौत...पूर्व विधायक के थे रिश्तेदार..!!
Share

 मेरठ 15 अप्रैल 2024 राजस्थान के सीकर में हुए हादसे में मेरठ के रहने वाले हार्दिक बिंदल का पूरा परिवार खत्म हो गया है. मौसी और उनके बेटे की भी इस हादसे में मौत हो गई. हादसे के करीब एक घंटा पहले हार्दिक की ताई कमलेश से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दर्शन हो गए हैं अब वो घर लौट रहे हैं.

मेरठ से एक परिवार सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर से सती माता का दर्शन करने हिसार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार साइड लेते समय ट्रक में जा घुसी और हादसे का शिकार हो गई। मरने वालों में शिवशंकर पुरी की रहने वाली नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल, शारदा रोड निवासी आशुतोष गोयल पुत्र मुकेश गोयल, मंजू बिंदल पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक, दीक्षा पुत्री हार्दिक (4) और दीक्षा की 2 साल की बहन शामिल हैं। हार्दिक बिंदल पूर्व भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले थे।

मेरठ में मुकेश गोयल के बेटे और पत्नी की मौत की सूचना पर हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर सोमवार को खंदक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर शोक व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर तक शव मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Share

Leave a Reply