BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा : कार का टायर फटा, अनियिंत्रित होकर डीसीएम से टकराई, 6 लोगों की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा : कार का टायर फटा, अनियिंत्रित होकर डीसीएम से टकराई, 6 लोगों की हुई मौत
Share

इटावा : यूपी के इटावा जिले में बुधवार को भी भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा-मैनपुरी रोड पर बुधवार दोपहर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार जसवंतनगर के लटपुरा निवासी गोपाल गुप्ता का फोटो स्टूडियो है, उनकी टीम सैफई थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी के फोटो-वीडियो शूट करने गई थी। हादसा वहां से लौटते वक्त हुआ है। बताया गया कि इनकी कार का टायर फटने से वाहन अनियिंत्रित हो गया, जिससे उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी जयप्रकाश ने भरथना सीओ, सैफई सीओ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। मृतकों में मंजीत शिव प्रसाद (27) निवासी धरबार जसवंत नगर, सधान (23) पुत्र गुलजार निवासी कटरा कूपचंद्र जसवंत नगर, ब्रजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र मोहन निवासी जसवंत नगर, विशेष (25) पुत्र मुनीम निवासी जसवंत नगर, करण (29) व एक अन्य शामिल है। 


Share

Leave a Reply